Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंध्र प्रदेश: बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 3 की मौत

नई दिल्ली  | आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में बीती रात एक भयंकर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब नेल्लोर से हैदराबाद जा रही बस और कंटेनर ट्रक आमने-सामने टकरा गए।

हादसा रात लगभग 1:30 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि बस का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई।

यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

कंटेनर ट्रक में मोटरसाइकिलें लदी हुई थीं। आग लगने के बाद बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई यात्री खिड़कियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। स्थानीय दमकल विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया।

तीन लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

हादसे में बस और ट्रक के ड्राइवर के साथ एक सफाईकर्मी की मौत हुई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नंदयाल सरकारी अस्पताल भेजा गया। बस में कुल 36 यात्री सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार टायर फटना मुख्य कारण माना जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। अक्टूबर 2025 में कुरनूल जिले में भी एक बस आग की चपेट में आई थी, जिसमें 20 यात्रियों की जान गई थी। तीन महीने में दो ऐसी घटनाओं के बाद राज्य में सड़क यातायात सुरक्षा और बस संचालन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.