Facebook-f Youtube X-twitter

‘मुगल-ब्रिटिश गए, भाजपा भी जाएगी’ : राहुल गांधी का तीखा जुबानी वार

कुरुक्षेत्र | कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए भाजपा पर कड़ा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ निर्भीक होकर खड़ा होना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा, “जैसे देश से मुगल और ब्रिटिश चले गए, एक दिन भाजपा वाले भी चले जाएंगे।” उन्होंने जिलाध्यक्षों को अनुशासन, सामर्थ्य और संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिलाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा और समय-समय पर प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी दी, ताकि वे आत्मरक्षा की तकनीक सीख सकें और इसे सही समय पर प्रयोग कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कौशल किसी भी गलत कार्य में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन सन्निहित सरोवर के निकट पंजाबी धर्मशाला में हुआ। यह 10-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 13 जनवरी से चल रहा था और वीरवार को इसका समापन हुआ। इस शिविर का उद्देश्य जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना था।

शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के कुल 60 जिलाध्यक्ष शामिल हुए, जिनमें 33 हरियाणा और 27 उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष थे। चार महिला जिलाध्यक्ष भी शामिल थीं, जिनमें सिरसा की संतोष बेनीवाल हरियाणा से और तीन महिला जिलाध्यक्ष उत्तराखंड से थीं।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के इतिहास, विचारधारा और रणनीति साझा की और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए सुझावों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ स्वयं को मजबूत बनाना भी अत्यंत आवश्यक है।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और प्रदेश मीडिया प्रभारी संजिव भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.