Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक की सुनारिया जेल में कैदी पर हिंसक हमला, धमकी के आरोप में केस दर्ज

रोहतक  | रोहतक की सुनारिया जेल में बंद एक कैदी सुमित उर्फ मोटा के साथ हिंसक वारदात का मामला सामने आया है। सुमित ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 19 जनवरी 2026 को शाम करीब सात बजे उसकी और उसके साथियों की बैरक में मारपीट की गई।

सुमित, जो वर्तमान में थाना सदर के केस में जेल में बंद है, ने बताया कि वह अपनी बैरक में विशाल (फतेहपुरी कालोनी) और सुलेख उर्फ शूटर (गांधी कैंप, पटेल नगर) के साथ टीवी देख रहा था। इसी दौरान साहिल उर्फ काला (मोखरा) वहां आया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब सुमित ने विरोध किया तो साहिल वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने साथियों रितिक उर्फ सफेदा (बाबरा मोहल्ला), संदीप उर्फ मोगली (खरक जाटान) और संदीप उर्फ मोनू (जागसी, सोनीपत) के साथ वापस लौट आया। आरोप है कि सभी ने मिलकर सुमित और उसके साथियों का रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

सुमित ने बताया कि साहिल ने उसकी गर्दन पर वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसे से उसे और उसके साथियों को बुरी तरह पीटा। इस बीच अन्य कैदी बीच-बचाव करने पहुंचे और सभी को छुड़वाया। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ और अन्य अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.