Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश की बौछारों के बीच नामधारी संगत ने भजन संकीर्तन के साथ भक्तिमयी किया माहौल

Mandi, Dharamveer-:सदगुरू राम सिंह जी के प्रकाश पर्व पर छोटी काशी मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह स्कूल बाजार और राम नगर स्थित गुरूद्वारों में आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर छोटी काशी मंडी में नामधारी संगत द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बारिश की बौछारों के बीच नामधारी संगत ने भजन संकीर्तन के माध्यम से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमयी बना दिया।

 नामधारी संगत से हरदीप सिंह राजा ने बताया कि सदगुरू राम सिंह जी क्रांतिकारी गुरू थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई संग्राम चलाएं कूका रेजिमेंट को तैयार किया और 1857 में क्रांति शुरू की। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके अंग्रेजों के खिलाफ एक मुहीम छेड़ी। यही नहीं उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। विधवा विवाह और औरतों के मान-सम्मान को लेकर कार्य किए और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए। आज ऐसे महान गुरू के प्रकाश पर्व पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.