Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बर्फबारी के बीच आवश्यक सेवाओं की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देश

Shimla, 23 January-:प्रदेश में हो रही बर्फबारी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जन-जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य आवश्यक जन सेवाओं से जुड़े मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाधित सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों और मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए।साथ ही जिला प्रशासन को जरूरतमंद लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को निर्देश दिए कि बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्षा और बर्फबारी से प्रदेश के किसान और बागवानों को राहत मिली है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन का पर्यावरण पर निरंतर प्रभाव पड़ रहा है।इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के कारणों के अध्ययन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि भविष्य की नीतियों और कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रभावी प्रावधान किए जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.