Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला से अनुराग ठाकुर का संदेश— युवाओं को राजनीति और नेतृत्व के लिए तैयार करेगा ‘युवा चेंजमेकर्स’ कार्यक्रम

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘युवा चेंजमेकर्स’ कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को राजनीति, शासन और नेतृत्व की समझ देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘युवा चेंजमेकर्स’ का उद्देश्य युवाओं को केवल राजनीति से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें एक जागरूक, सक्षम और नैतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत देशभर में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न से प्रेरित है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है। इस लीडरशिप फेलोशिप के माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण, प्रशासनिक ढांचे, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व कौशल की गहन जानकारी दी जाएगी।अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम से ऐसे युवा नेता उभरकर सामने आएंगे, जो राजनीति में पारदर्शिता, शासन में दक्षता और समाज सेवा में संवेदनशीलता को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस अभियान को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने में सहयोग करें।

साथ ही युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा करें, ताकि इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब युवा नेतृत्व जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ आगे आएगा।

 अनुराग ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री

“हमारा लक्ष्य ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो राजनीति, शासन और समाज सेवा को पूरी ईमानदारी और समझ के साथ आगे बढ़ाए।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.