Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत I साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र, अभय, आर्यन, दिव्यांशु और वेद प्रकाश उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वैशाली इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर देशभर में लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पानीपत से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि नरेंद्र नगर निवासी राहुल सैनी ने 5 दिसंबर 2025 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोनिका नाम की युवती ने कॉल कर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स कैश कराने का झांसा दिया और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और कुछ ही मिनटों में 1,83,549 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए।

बाद में पीड़ित ने दोबारा बयान दर्ज कराते हुए 1.27 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि की। पुलिस ने मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा था ठगी का नेटवर्क

जांच में सामने आया कि आरोपी वैशाली (गाजियाबाद) में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन (हनुमान कॉलोनी, पानीपत), अभय (मूल निवासी कासगंज, वर्तमान शकरपुर दिल्ली), धर्मेंद्र (गाजियाबाद), दिव्यांशु (सिकंदराबाद, वर्तमान शाहदरा दिल्ली) और वेद प्रकाश उर्फ कालू (भिंड, मध्य प्रदेश, वर्तमान मंडोली एक्सटेंशन दिल्ली) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना धर्मेंद्र था।

डेढ़ साल में करीब डेढ़ करोड़ की ठगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने बीते डेढ़ साल में सैकड़ों लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए फर्जी लिंक भेजकर पीड़ितों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से रकम उड़ा लेते थे।

बरामदगी और जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,200 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और दो रिकॉर्ड बुक बरामद की हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को पकड़ा। शेष राशि की रिकवरी और अन्य पीड़ितों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

पुलिस की अपील

एसीपी राजदीप मोर ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड या निवेश से जुड़े किसी भी ऑफर की पहले आधिकारिक पुष्टि करें और निजी व बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में खाली प्लॉट से महिला का शव बरामद, ओवरडोज से मौत की आशंका

summer express, लुधियाना। दुगरी इलाके में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव लावारिस हालत में पड़ा था और शरीर को आवारा जानवरों ने कई जगहों से नोच रखा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.