लाखों का पैकेज छोड़ खेती में उतरे कुरुक्षेत्र के दिलबाग, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र जिले के आलमपुर गांव के प्रगतिशील किसान दिलबाग सिंह ने यह साबित कर दिया है कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सही योजना और नवाचार से बड़ा व्यवसाय भी बन सकती है। एक लिमिटेड कंपनी में लाखों रुपये के पैकेज पर नौकरी छोड़कर दिलबाग ने गांव लौटने का फैसला किया और एकीकृत खेती मॉडल अपनाकर आज हर माह लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र में नौकरी करने के बाद वर्ष 2010 में गांव लौटे दिलबाग ने अपने पिता शेर सिंह द्वारा शुरू किए गए पोल्ट्री व्यवसाय से नई शुरुआत की। शुरुआत में 4300 मुर्गियों से पोल्ट्री फार्म चलाया, जिसे आगे बढ़ाते हुए 2012, 2016 और 2018 में तीन और पोल्ट्री यूनिट स्थापित कीं। पोल्ट्री से निकलने वाली खाद का उपयोग उन्होंने रासायनिक खाद के स्थान पर खेती में किया, जिससे उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

खेती के साथ-साथ उन्होंने पोल्ट्री से निकलने वाले व्यर्थ पानी का उपयोग करते हुए तालाब बनाकर मछली पालन शुरू किया, जिससे हर साल दो से ढाई लाख रुपये तक की अतिरिक्त आमदनी होने लगी। इसके बाद खेतों में ही डेयरी यूनिट स्थापित कर प्रतिदिन करीब तीन क्विंटल दूध उत्पादन शुरू किया।

दिलबाग प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक हैं। वह न केवल अपने खेतों में रसायनों से दूर रहते हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी मुफ्त में जैविक खाद उपलब्ध कराते हैं। इसके बावजूद वह हर वर्ष खाद बेचकर दो से ढाई लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी दिलबाग मिसाल हैं। उन्होंने 1997 से अब तक कभी पराली नहीं जलाई और पिछले 14 वर्षों से धान की सीधी बिजाई कर रहे हैं, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है। उनकी इस पहल से प्रभावित होकर 50 से अधिक किसान अब सीधी बिजाई अपना चुके हैं।

आज दिलबाग सिंह उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाने का सपना देखते हैं। उनका मानना है कि सही सोच और मेहनत से गांव में रहकर भी सम्मानजनक और समृद्ध जीवन जिया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.