Facebook-f Youtube X-twitter

पार्टी अनुशासन उल्लंघन पर हिमाचल कांग्रेस ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति

शिमला |  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने पार्टी अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्रियों, विधायकों और बोर्ड-निगम के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को सार्वजनिक बयानों के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह कदम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आदेशों के अनुरूप लिया गया है।

एचपीसीसी अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि हाल के दिनों में कुछ नेताओं के सार्वजनिक बयान पार्टी और सरकार की आधिकारिक नीतियों के विपरीत पाए गए हैं, जिससे संगठन और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है। एआईसीसी ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है और ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ लागू कर दी है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी मंत्री, विधायक या बोर्ड-निगम पदाधिकारी मीडिया, सोशल मीडिया या किसी भी सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान नहीं देगा जो पार्टी या सरकार की नीतियों के खिलाफ हो। पार्टी के भीतर मतभेदों को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करना अब सीधे तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी।

विनय कुमार ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सदस्य द्वारा पार्टी या सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देने पर बिना किसी पूर्व चेतावनी के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में कोई स्पष्टीकरण या सफाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने पार्टी नेताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि सभी नेता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और यह निर्देश अक्षरशः पालन करके संगठन की एकता, गरिमा और गौरव बनाए रखेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - चुराह क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, आबादी के पास बार-बार दिखने से लोग चिंतित

चुराह क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, आबादी के पास बार-बार दिखने से लोग चिंतित

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और स्कूली बच्चों में भी डर का माहौल बना हुआ है।...
Summer Express - हिसार में कबाड़ी के पास मिले सेना के चार जिंदा मोर्टार, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

हिसार में कबाड़ी के पास मिले सेना के चार जिंदा मोर्टार, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Summer express, हिसार | शहर के विकास नगर इलाके में एक कबाड़ी के पास से सेना के चार जिंदा 51 एमएम मोर्टार राउंड मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बाद में सभी मोर्टार को सुरक्षित...
Summer Express - IIIT ऊना के छात्रों ने अमेज़न में रचा नया कीर्तिमान, उच्च पैकेज के साथ चमका संस्थान का नाम

IIIT ऊना के छात्रों ने अमेज़न में रचा नया कीर्तिमान, उच्च पैकेज के साथ चमका संस्थान का नाम

Summer express/ऊना, राकेश -:Indian Institute of Information Technology Una (आईआईआईटी ऊना) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 8 छात्रों का चयन Amazon के प्रतिष्ठित 6 माह के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ, जिनमें से 6 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी प्राप्त हुए हैं।...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी हाईवे पर भीषण हादसा: तीन वाहन टकराए, कैंटर चालक गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी  | दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह आसलवास गांव के पास बीटी कंपनी के नजदीक तीन वाहनों की भीषण टक्कर में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक कैंटर, ट्रॉला और पीछे से आ रही कार आपस में टकरा गई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात...
Summer Express - Auto Draft

NSA खत्म होते ही अमृतपाल सिंह की फिर गिरफ्तारी, अजनाला हिंसा मामले में 2 दिन की पुलिस रिमांड

Summer express, डिब्रूगढ़। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें वर्ष 2023 के चर्चित अजनाला थाना हिंसा मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.