Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी इनेलो, करण चौटाला ने सरकार को घेरा

पंचकूला। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की भर्तियों को लेकर चल रहे आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा नेता करण सिंह चौटाला सोमवार को पंचकूला स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान इनेलो नेताओं ने अभ्यर्थियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

धरना स्थल पर अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए करण सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। सरकार केवल “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के नारे देती है, जबकि हरियाणा के युवा अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे हैं और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

करण चौटाला ने आरोप लगाया कि मौजूदा परिस्थितियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका इनेलो पार्टी पुरज़ोर विरोध करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और प्रदेश के हर जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर युवाओं की आवाज़ प्रशासन तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इनेलो पार्टी आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.