Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, सीएम के सामने डॉग-बाइक शो

गुरुग्राम | इस बार गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

समारोह की खास बात गुड़गांव पुलिस के कमांडो द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला बाइक शो और पुलिस का डॉग शो रहेगा, जो मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित होगा। इसके अलावा उत्तर भारत के सभी राज्यों की लोकसंस्कृति को दर्शाते लोकगीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान डीसी ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री स्टेडियम पहुंचने से पहले स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद समारोह विधिवत शुरू होगा।

विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मास पीटी शो, डम्बल शो और लेज्यिम शो से होगी, जिसमें अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सामूहिक समन्वय का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा “अनेकता में एकता” की झलक पेश की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यातायात रहेगा नियंत्रित

समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार शनिवार रात से ही कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

प्रशासन ने की जनता से अपील

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद मीडिया से बातचीत में डीसी अजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने गुरुग्रामवासियों से अपील की कि वे कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.