Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के सेरी मंच पर धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस,मंत्री यादविंद्र गोमा ने फहराया तिरंगा

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर किया गया, जहां आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की शुरुआत मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सेरी मंच पहुंचने पर मंत्री यादविंद्र गोमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड, पुलिस बैंड सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के दलों ने भाग लिया और अनुशासन व देशभक्ति का परिचय दिया। परेड के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने जवानों की शानदार प्रस्तुति की सराहना की।अपने संबोधन में मंत्री ने देश की आज़ादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में आयुष विभाग की टेली मेडिसिन योजना से अब तक एक हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में 6 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने खेल क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत मंडी जिला में 26 खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में 6 लाख 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है। सुंदरनगर में 10 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक भव्य इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी प्रगति पर है।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.