Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चाइना डोर से पतंग उड़ाने का आरोप, पंजाब सरकार के मंत्री का वीडियो वायरल

पंजाब |पंजाब सरकार के एक कैबिनेट मंत्री पर चाइना डोर से पतंग उड़ाने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत पर प्रतिबंधित चाइना डोर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

शीतल अंगुराल ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें मंत्री मोहिंदर भगत कथित तौर पर चाइना डोर से पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है।

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि चाइना डोर के कारण अब तक कई मासूम बच्चों और युवाओं की जान जा चुकी है। सरकार ने इसे खतरनाक बताते हुए इसके इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद एक कैबिनेट मंत्री द्वारा इसका प्रयोग किया जाना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस आम नागरिकों, बच्चों और उनके अभिभावकों के खिलाफ चाइना डोर के इस्तेमाल पर कार्रवाई कर रही है, छतों पर छापेमारी की जा रही है और एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, तो क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ भी उसी सख्ती से कार्रवाई करेंगे?

शीतल अंगुराल ने मांग की कि जिस व्यक्ति ने चाइना डोर के उपयोग को बढ़ावा दिया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह स्पष्ट करने को कहा कि सरकार कानून के पालन में सबके लिए समान है या फिर राजनीतिक पद के आधार पर फैसले बदले जाएंगे।

फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो पंजाब सरकार और न ही मंत्री मोहिंदर भगत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.