Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला थाना ब्लास्ट साजिश का भंडाफोड़, 30 हजार के लालच में देश की सुरक्षा से गद्दारी

अंबाला | अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना परिसर को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस गंभीर मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह से पूछताछ के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह पूरी साजिश सीमा पार बैठे पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर रची गई थी, जिसमें पैसों, नशे और हथियारों के लालच में भारतीय नागरिकों को मोहरा बनाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नेटवर्क भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेजकर सुरक्षित संचार कर रहा था। इसी नेटवर्क के माध्यम से ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार और नशीले पदार्थ भारत में मंगवाए जा रहे थे। जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह को छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले सुखदेव और थानों की लोकेशन की रेकी करने वाले सत्यम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में सामने आया है कि अमरजीत सिंह पंजाब बॉर्डर से महज छह किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत के जरिए सीमा पार बैठे आकाओं के संपर्क में आया था। वहीं से ड्रोन के जरिए खेप मंगवाकर आगे सप्लाई की जाती थी। पुलिस अमरजीत के बैंक खातों, हवाला लेनदेन और पाक हैंडलरों से संपर्क से जुड़े डिजिटल सबूत खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए फिरोजपुर ले जाने की तैयारी कर रही है, जहां ड्रोन से खेप उतरवाई जाती थी।

यह है पूरा मामला

10 जनवरी को पटियाला निवासी कर्मजीत सिंह ने बलदेव नगर थाने के पास एक पुरानी मारुति कार खड़ी की थी। इस पूरी गतिविधि का वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजा गया। कार के भीतर छह छोटे गैस सिलिंडर रखे गए थे, जिनमें विस्फोटक लगाया गया था। हालांकि धमाका अपेक्षाकृत कम तीव्रता का रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

जांच में सामने आया कि कर्मजीत सिंह को इस काम के बदले 30 हजार रुपये का लालच दिया गया था। इससे पहले पुलिस फिरोजपुर के सगे भाई सौरभ और आकाश को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके खातों में दो-तीन किस्तों में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इन्हीं पैसों से मुक्तसर से 60 हजार रुपये में पुरानी मारुति कार खरीदी गई थी। आरोपी अंबाला के अलग-अलग होटलों में ठहरे थे। बाद में जम्मू से रमन की भी गिरफ्तारी हुई।

अहम सबूत पुलिस के कब्जे में

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अंबाला छावनी के नन्हेड़ा इलाके की एक दुकान से छोटे गैस सिलिंडर खरीदे थे। पुलिस ने जग्गी सिटी सेंटर के पास से बरामद एलसीडी की तीन लेयर, अल्ट्राटेक सीमेंट टेप लगी टूटी सीट, होटल गोल्डन ऑर्किड और होटल 3एनएन के सीसीटीवी फुटेज व रजिस्टर को महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर जब्त किया है। विस्फोटक के सैंपल मधुबन स्थित एफएसएल भेजे गए हैं, जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए की टीम भी जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.