Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महंगे सोने-चांदी ने बुझाई सर्राफा बाजार की रौनक, कारीगरों के सामने रोज़ी का संकट

चंडीगढ़। सोने और चांदी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों ने सर्राफा बाजार की चमक को फीका कर दिया है। शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन के बावजूद आभूषणों की मांग में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका सबसे गहरा असर उन कारीगरों पर पड़ा है, जिनकी आजीविका पूरी तरह गहनों के निर्माण पर निर्भर है। हालात ऐसे बन गए हैं कि हजारों कारीगरों के हाथों से काम छिन गया है और उनके सामने रोज़मर्रा के खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

जो कारीगर कभी दिन-रात सोने-चांदी को आकार देने में जुटे रहते थे, वे आज काम की आस में बैठे हैं। कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में कारीगरों को या तो काम से हटा दिया गया है या बेहद सीमित ठेके पर रखा जा रहा है। कई इलाकों में 60 से 70 प्रतिशत तक कारीगर बेरोजगार हो चुके हैं।

कानपुर के चौक इलाके में जेवर तराशने वाले 52 वर्षीय शंकर महल पिछले कई दिनों से दुकान के बाहर अपने औजारों को निहारते हुए बैठे रहते हैं। उनके पास न तो सोना है, न चांदी और न ही कोई नया ऑर्डर। उनकी आंखों में सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा है—अब घर का चूल्हा कैसे जलेगा?

महंगाई ने बदली ग्राहकों की पसंद

सोने-चांदी के दाम आसमान छूने से ग्राहकों का रुझान भारी और पारंपरिक गहनों से हट गया है। अब लोग कम वजन और हल्के डिजाइन की ज्वैलरी को तरजीह दे रहे हैं। इससे न सिर्फ कारीगरों को मिलने वाला काम घटा है, बल्कि उनकी मेहनताना भी काफी कम हो गया है।

दिल्ली में आभूषणों की बिक्री 60 से 70 प्रतिशत तक गिर चुकी है। लाजपत नगर, करोल बाग, चांदनी चौक, रोहिणी और सुभाष नगर जैसे बाजारों में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के अनुसार, कीमतों में तेज उछाल के कारण फिजिकल ज्वैलरी की खरीदारी में भारी गिरावट आई है।

छोटे कारोबारी भी संकट में

इस मंदी की मार सिर्फ कारीगरों तक सीमित नहीं है। सर्राफा कारोबार से जुड़े छोटे और मध्यम व्यापारी भी गहरे संकट से जूझ रहे हैं। कई ज्वैलरी दुकानों में ऑर्डर लगभग बंद हो गए हैं, जिससे उत्पादन ठप पड़ता जा रहा है। गाजियाबाद सर्राफ एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार गुप्ता का कहना है कि अब मांग के बराबर ही काम बचा है।

नोएडा में करीब 65 प्रतिशत कारीगर बेरोजगार हो चुके हैं। नोएडा ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव के मुताबिक, पहले ऑर्डर मिलने के बाद तैयार माल बिकता था, लेकिन अब 1000 से अधिक दुकानों में से कई में काम पूरी तरह बंद हो गया है।

पेशा बदलने को मजबूर कारीगर

लगातार काम न मिलने से कारीगरों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कई युवा कारीगर अब पारंपरिक पेशा छोड़कर दूसरे रोजगार की तलाश में जुट गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही हालात रहे, तो सदियों पुरानी आभूषण निर्माण की यह कला खत्म होने के कगार पर पहुंच सकती है।

सरकार से राहत की मांग

कारीगर संगठनों ने सरकार से आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा और विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली, तो सर्राफा उद्योग की रीढ़ माने जाने वाले कारीगर पूरी तरह टूट जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.