Facebook-f Youtube X-twitter

बर्फीली रातों में भी सेवा का संकल्प:माइनस 5 डिग्री में नेटवर्क बहाली में जुटे संचार कर्मी

Mandi, Dharamveer-:सराज घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी ने जनजीवन को एक बार फिर प्रभावित कर दिया है। ताजा हिमपात के चलते घाटी के कई ऊंचाई वाले इलाकों में संचार सेवाएं, सड़कें, बिजली और पेयजल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हुई हैं। ऐसे कठिन हालात में भी संचार कंपनियों के कर्मी दिन-रात मोर्चा संभाले हुए हैं और माइनस 3 से 5 डिग्री तापमान में नेटवर्क सेवाओं को बहाल करने में जुटे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में 2025 की आपदा के बाद यह दूसरी बड़ी चुनौती है, जब संचार सेवाओं पर प्रकृति की मार पड़ी है। हालांकि राहत की बात यह है कि घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में नेटवर्क सेवाएं सुचारू हैं, लेकिन कुछ दुर्गम इलाकों में अभी भी कनेक्टिविटी ठप बनी हुई है।इसी बीच निजी संचार कंपनी के कर्मी महेश्वर शर्मा और उनके साथियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रात के अंधेरे और कड़ाके की ठंड में नेटवर्क बहाल करते नजर आ रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच जोखिम भरे हालात में काम कर रहे इन कर्मियों के जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं।

तीन दिन पहले पूरे प्रदेश सहित मंडी जिले की ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी से सराज घाटी भी पूरी तरह सफेद चादर में ढक गई है। जहां यह बर्फबारी किसानों और बागबानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।जिला आपदा केंद्र मंडी के अनुसार, सराज घाटी में अभी भी लगभग 60 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 126 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं और करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बहाली कार्य लगातार जारी हैं। बिजली आपूर्ति को आंशिक रूप से बहाल किया जा चुका है, लेकिन सभी सेवाओं को पूरी तरह सामान्य होने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है।कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे ये कर्मचारी न केवल सेवाओं की बहाली में जुटे हैं, बल्कि मानव सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.