Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने गणतंत्र दिवस पर पेश की बड़ी उपलब्धियां

गुरुग्राम | 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में राज्य और केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने आत्मनिर्भर रक्षा, मेक इन इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया।

सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और जीएसटी संग्रहण में शीर्ष पर है और स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में अग्रणी स्थान हासिल कर चुका है। उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधा, अंतरराष्ट्रीय खेलों में सर्वाधिक पदक और रोजगार सृजन में राज्य की भूमिका को उन्होंने सराहा।

मुख्यमंत्री ने पारदर्शी शासन और कानूनी व्यवस्था में सुधारों का हवाला देते हुए कहा कि बिना पर्ची-खर्ची भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्री और नशा मुक्ति अभियान जैसी पहलों से आम जनता को लाभ पहुंचाया गया है। 34,000 युवाओं को रोजगार और 1.14 लाख को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है।

किसानों की भौतिक और डिजिटल खेती में मदद, फसल भुगतान 48 घंटे में और नुकसान का मुआवजा देने के लिए पोर्टल का कार्यरत होना भी उन्होंने उल्लेख किया।

सैनी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, निवेश और स्मार्ट शहरों की योजनाओं का उल्लेख करते हुए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा दोहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हरियाणा को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.