Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बारिश अलर्ट, 5 दिन के मौसम अपडेट जारी

चंडीगढ़।  पंजाब में ठंड का प्रकोप रविवार को फिर बढ़ गया, जिससे सुबह और शाम में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में फिरोजपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 26 से 30 जनवरी तक पंजाब के लिए 5 दिन की विस्तृत मौसम भविष्यवाणी जारी की है। विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर विशेषकर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों—पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली)—में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

27 जनवरी को पूरे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने का अनुमान है। अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

28 जनवरी को उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी दिनों के मौसम का ध्यान रखते हुए अपनी गतिविधियों और योजनाओं में सावधानी बरतें, विशेषकर 27 जनवरी को संभावित बारिश के मद्देनजर सतर्क रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.