Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इंडिगो की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

अमेरिका  | अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक हवाई सेवाओं पर भी साफ नजर आने लगा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने 28 जनवरी 2026 तक अपनी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। इस संबंध में एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया गया।

इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान और आसपास के क्षेत्रों में बन रहे हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। कंपनी के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित जोखिमों का आकलन करने के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एयरलाइन ने 26, 27 और 28 जनवरी 2026 को त्बिलिसी, अल्माटी, ताशकंद और बाकू से संचालित होने वाली अपनी उड़ानों को रद्द किया है।

हालांकि, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह से बंद नहीं की गई हैं। इंडिगो ने बताया कि कुछ फ्लाइट्स के रूट में बदलाव किया गया है। 26 जनवरी को संचालित होने वाली कुछ उड़ानों में दोहा में ईंधन भरने के लिए ठहराव रखा गया है, जिससे यात्रियों की यात्रा अवधि पहले की तुलना में लंबी हो सकती है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की ताजा स्थिति के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

इसी बीच, एयर इंडिया ने भी एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। यूरोप आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के लिए एयर इंडिया ने ईरान के हवाई क्षेत्र का उपयोग फिलहाल बंद कर दिया है। यह फैसला 16 जनवरी को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद लिया गया। वर्तमान में एयर इंडिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस वैकल्पिक रूप से इराक के हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर रही हैं।

विमानन कंपनियों का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही उड़ानों के पुराने मार्गों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तब तक यात्रियों को संभावित देरी और रूट बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.