Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में जमानत पर बाहर आए हत्या आरोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

राई (सोनीपत) | सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र अंतर्गत जठेड़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमानत पर बाहर आए एक हत्या के आरोपी पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान जठेड़ी गांव निवासी अशोक उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक उर्फ भूरा सोमवार को अपने ट्रैक्टर से खेतों से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां अशोक को लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल अशोक उर्फ भूरा वर्ष 2021 में हुए राजा हत्याकांड का आरोपी है। वह तब से जेल में बंद था और करीब दो माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। जिन युवकों पर हमले का आरोप है, वे भी इसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.