Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के वैज्ञानिक की अनोखी पहल:करौंदा पौधे से बंदरों व जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव राजगढ़ निवासी कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र पाल ठाकुर ने फसलों और बागीचों को बंदरों व जंगली जानवरों से बचाने के लिए एक सस्ती, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक विकसित की है। यह शोध उन्होंने जम्मू स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कौस्ट) में अपनी सेवाकाल के दौरान किया था, जिसे आज जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों किसान और बागवान सफलतापूर्वक अपना रहे हैं।

बीते अगस्त माह में सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव लौटे नरेंद्र पाल ठाकुर अब इस तकनीक को मंडी जिले सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। हिमाचल में बंदरों और जंगली जानवरों की बढ़ती समस्या के कारण किसान लगातार अपनी फसलों को होने वाले नुकसान से परेशान हैं। ऐसे में यह तकनीक उनके लिए एक स्थायी समाधान साबित हो सकती है।

किसानों को मिलेगा दोहरा लाभ

नरेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि अब तक फसलों की सुरक्षा के लिए जो उपाय अपनाए जा रहे हैं, वे या तो काफी महंगे हैं या फिर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके विपरीत उनकी विकसित की गई तकनीक न केवल कम लागत वाली है, बल्कि पूरी तरह से पर्यावरण मित्र भी है। खास बात यह है कि इससे किसानों को केवल फसल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त आमदनी का भी अवसर मिलता है।इस तकनीक का आधार करौंदा नामक कांटेदार पौधा है। किसानों और बागवानों को अपने खेतों या बागीचों की मेड़ पर इसकी बाड़ लगानी होती है। यह पौधा लगभग एक वर्ष में तैयार हो जाता है और दूसरे वर्ष से फल देना शुरू कर देता है। करौंदा पौधा हिमाचल में पाए जाने वाले खरनू, खरणू या गरनू पौधे के समान है, जिसकी कांटेदार संरचना बंदरों और अन्य जंगली जानवरों को खेतों में प्रवेश करने से रोकती है।

करौंदा के फल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। स्वाद में खट्टे-मीठे ये फल अचार, जैम और जैली बनाने के लिए बेहद उपयुक्त हैं, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

नरेंद्र पाल ठाकुर का कहना है कि चूंकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की जलवायु काफी हद तक समान है, इसलिए यह पौधा यहां आसानी से उगाया जा सकता है। आने वाले समय में वे अपने क्षेत्र में किसानों के साथ मिलकर इसके प्रयोगात्मक मॉडल तैयार करेंगे और पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.