Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में राहत कार्य तेज,618 सड़कें अब भी बंद,पर्यटकों से संयम बरतने की अपील: विक्रमादित्य सिंह

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों में प्रदेशभर में करीब 1250 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से काफी सड़कों को बहाल कर दिया गया है, लेकिन अब भी दो नेशनल हाईवे सहित 618 सड़कें अवरुद्ध हैं।

हमीरपुर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का एनआईटी विश्राम गृह में कांग्रेस नेताओं और विभागीय अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। 503 जेसीबी, रोबो और अन्य मशीनों को तैनात किया गया है, ताकि बर्फ और मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जा सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी हिमपात जहां एक ओर चुनौतियां लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर इससे बागवानों और किसानों को भविष्य में लाभ मिलेगा। बर्फबारी से जलस्तर बेहतर होगा और सेब सहित अन्य फसलों के लिए यह फायदेमंद साबित होगी।

पर्यटकों से अपील करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि कुछ सैलानी सड़क किनारे अपने वाहन छोड़कर चले जाते हैं, जिससे यातायात जाम और आपात स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पुलिस और जिला प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ती है। मंत्री ने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।उन्होंने यह भी कहा कि ठंड और बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन होना स्वाभाविक है, जिससे वाहन चलाने में कठिनाई आती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। विक्रमादित्य सिंह ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि हिमाचल आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग सुरक्षित रह सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.