Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में ईडी की कार्रवाई, इवेंट कंपनी के ठिकानों पर छापे

फरीदाबाद I फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित एक नामी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट से जुड़े संचालकों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। सुबह करीब आठ बजे ईडी की टीमें मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद से लगातार जांच और कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार कैटलिस्ट एंटरटेनमेंट दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जो बड़े स्तर पर आयोजनों का संचालन करती है। कंपनी के मालिकों और उनसे जुड़े लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। इसी कड़ी में ईडी ने कंपनी के संचालक नितिन अरोड़ा, नवीन सोनी, निखिल महाजन और फरीदाबाद निवासी चंदन रतरा के आवासों पर एक साथ छापेमारी की।

ईडी की अलग-अलग टीमों ने सभी ठिकानों पर पहुंचकर घरों और कार्यालयों में रखे दस्तावेजों, बैंक खातों के रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि ईडी को कंपनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन और फंड की हेराफेरी से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और जब्त किए गए दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.