मोरनी | मोरनी–पंचकूला सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें HR28K 5940 नंबर की थार वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अत्यंत भयानक था और राहत कार्य में काफी कठिनाइयाँ आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। घायल लोगों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़क की कठिन परिस्थितियों को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने कहा है कि आने वाले समय में सड़क सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।