Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वी.बी.ग्रामीण आजीविका गारंटी पर सुक्खू सरकार का विरोध दिखावा, भ्रष्टाचार पर लगाम से कांग्रेस परेशान

Shimla, 30 January-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी (वी.बी. ग्रामीण आजीविका गारंटी) को लेकर सुक्खू सरकार द्वारा किए जा रहे तथाकथित अनशन को पूरी तरह सियासी नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह विरोध जनहित में नहीं, बल्कि केवल कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह नया कानून ग्रामीण विकास में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।डिजिटाइजेशन और बायोमेट्रिक हाजिरी जैसी व्यवस्थाओं से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुँचेगा। इससे गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर वे पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की दुहाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर डिजास्टर एक्ट का सहारा लेकर पंचायत चुनाव रोक दिए गए और पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया गया। इससे गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं और पंचायती राज व्यवस्था को हाशिए पर धकेल दिया गया है। ऐसे हालात में मनरेगा या किसी भी ग्रामीण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की बात करना महज़ दिखावा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को महात्मा गांधी की याद केवल राजनीतिक अवसरों पर ही आती है। उन्होंने याद दिलाया कि 80 के दशक में शुरू की गई ग्रामीण रोजगार योजना का नाम महात्मा गांधी के बजाय जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था। आज भी कांग्रेस सरकारें योजनाओं के नाम केवल गांधी परिवार तक सीमित रखती हैं। छत्तीसगढ़ में सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार द्वारा एक ही दिन में छह योजनाओं के नाम बदल देना इसका उदाहरण है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जो सरकार पिछले छह महीनों में प्रदेश की 655 पंचायतों में मनरेगा के तहत एक भी दिन का रोजगार नहीं दे पाई और अपने गृह जिले में तक बजट खर्च करने में विफल रही, उसे रोजगार और गरीबों की चिंता करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट ₹33,000 करोड़ से बढ़ाकर लगभग ₹90,000 करोड़ किया है और मनमोहन सरकार की तुलना में दोगुने से अधिक कार्यदिवस सृजित किए गए हैं। नई व्यवस्था में 125 दिन के रोजगार की गारंटी, बेहतर गुणवत्ता के कार्य और वित्तीय अनुशासन का स्पष्ट प्रावधान है।उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत केंद्र और राज्य की संयुक्त संचालन समितियां बनेंगी, योजनाओं का चयन ग्रामसभा के माध्यम से होगा और लाभार्थी स्वयं आवश्यकताओं के अनुसार कार्य तय करेंगे। यह पूरी तरह विकेंद्रीकृत और आवश्यकता आधारित व्यवस्था है, जिससे गांवों का वास्तविक विकास संभव होगा।

भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस तथाकथित अनशन को सफल दिखाने के लिए प्रशासन का खुला दुरुपयोग किया गया। बसें लगाकर और अधिकारियों पर दबाव डालकर लोगों को जबरन कार्यक्रम में लाने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद प्रदेश की जागरूक जनता ने इस राजनीतिक ड्रामे का बहिष्कार किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की विकास विरोधी सोच और झूठी गारंटियों को भली-भांति समझ चुकी है और अब कांग्रेस का यह मॉडल पूरी तरह नकारा जा चुका है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.