Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री यादविंदर गोमा ने डीसी मंडी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा विशेषाधिकार हनन नोटिस

Mandi, Dharamveer-:जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तय सरकारी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंदर सिंह गोमा ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। मंत्री का आरोप है कि उनके मंडी दौरे के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जो एक संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत है।

मंत्री यादविंदर गोमा 25 जनवरी को मंडी पहुंचे थे, जहां उन्हें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करनी थी। मंत्री का कहना है कि उनके आगमन के समय न तो उपायुक्त स्वयं मौजूद थे और न ही प्रशासन की ओर से कोई पूर्व सूचना दी गई या वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसे उन्होंने सरकारी परंपराओं और स्थापित प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।इस संबंध में मंत्री गोमा ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि उनके द्वारा सौंपे गए नोटिस को विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) के रूप में स्वीकार किया जाए और उपायुक्त मंडी से इस पूरे मामले पर औपचारिक जवाब तलब किया जाए। मंत्री का मानना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़े करती है, बल्कि संवैधानिक पदों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है।मंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को संवैधानिक पदों की मर्यादा और तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि शासन व्यवस्था में समन्वय और सम्मान बना रहे।यह मामला अब विधानसभा स्तर पर विचाराधीन है और आगामी दिनों में इस पर आगे की कार्रवाई संभव है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.