Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा में जिस अधिकारी की सरकार ने थपथपाई थी पीठ, अब उसे ही नोटिस थमाना उचित नहीं

Mandi, Dharamveer-:डीसी मंडी अपूर्व देवगन को कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से जारी किए गए प्रिविलेज मोशन को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने प्रतिक्रिया दी है। मंडी में अजय राणा ने कहा कि बतौर डीसी अपूर्व देवगन को दो वर्षों का कार्यकाल अच्छा रहा है। आपदा के समय में इन्हीं के नेतृत्व में प्रशासन ने जो काम किए उसी के दम पर प्रदेश सरकार पड्डल मैदान में अपनी पीठ थपथपा कर चली गई थी। आज उसी अधिकारी को प्रिविलेज मोशन के तहत नोटिस जारी करना सरकार की संकीर्ण सोच का प्रदर्शन कर रहा है।

आज लोग सोशल मीडिया पर खुलकर डीसी मंडी के समर्थन में उतरे हैं। यादविंद्र गोमा को नोटिस जारी करने से पहले यह सोच लेना चाहिए था कि उनकी सरकार ने ही उन्हें बीते दो वर्षों से इस पद पर बैठा रखा है। हो सकता है कि अधिकारी की कोई विवश्ता रही हो जिस कारण वे नहीं आ पाए हों। सर्किट हाउस में जिस जनता की मंत्री ने बात कही वहां गिनकर दस लोग भी मौजूद नहीं थे। मंत्री ने खुद कहा कि शाम तक डीसी से उनकी फोन पर बात होती रही और अगले दिन उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया। अजय राणा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों चर्चा अफसर बनाम बाबू की भी चल रही है। सीएम सुक्खू ने सभी मंत्रियों को टाइट करके रखा है। हो सकता है कि अब यी मंत्री अपना वर्चस्व बचाए रखने के लिए अधिकारियों पर इस तरह से दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हों। हालही में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों से भी यही स्पष्ट हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.