Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकसित भारत लक्ष्य में PRAGATI अहम : मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार के अहम डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की सराहना करते हुए इसे विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह प्लेटफॉर्म केंद्र, राज्य और विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं की वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि PRAGATI पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में एक मजबूत पहल है, जो ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है, बल्कि आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी संभव हुआ है।

नायब सैनी ने जानकारी दी कि हरियाणा में वर्तमान में 112 प्रमुख विकास परियोजनाएं निगरानी में हैं। इनमें से 57 परियोजनाएं पूरी होकर चालू हो चुकी हैं, जिनमें करीब 94,153 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। शेष 55 परियोजनाएं, जिनकी अनुमानित लागत 5.44 लाख करोड़ रुपये है, विभिन्न चरणों में कार्यान्वयनाधीन हैं।

उन्होंने बताया कि पूरी हो चुकी परियोजनाओं में से 13 परियोजनाओं की समीक्षा सीधे प्रधानमंत्री के PRAGATI प्लेटफॉर्म पर की गई, जिनकी कुल लागत 30,463 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में सबसे अधिक हिस्सेदारी सड़कों और राजमार्गों की रही, जबकि तेल एवं गैस, बिजली संचरण, रेलवे, बिजली उत्पादन और रियल एस्टेट से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनसे राज्य की कनेक्टिविटी, ऊर्जा व्यवस्था और औद्योगिक ढांचे को मजबूती मिली है।

वहीं, कार्यान्वयनाधीन 55 परियोजनाओं में से 13 उच्च मूल्य वाली परियोजनाएं, जिनमें 2.24 लाख करोड़ रुपये का निवेश है, PRAGATI के तहत कड़ी निगरानी में हैं। इनमें सड़क एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे, तेल-गैस, बिजली, आईटी/आईटीईएस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, टेलीकॉम विस्तार और बड़े स्वास्थ्य संस्थानों जैसी परियोजनाएं हरियाणा को दीर्घकालिक विकास की दिशा में आगे ले जा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.