Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश और बर्फबारी के संकेत

Shimla, 31 January-:हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में लगातार तीन दिनों तक बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। फिलहाल शिमला सहित कई क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली हुई है, लेकिन रात होते-होते मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं।

हालिया बर्फबारी के चलते प्रदेश में अब भी करीब 400 सड़कें बंद पड़ी हैं और इतने ही बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की गई है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसेरी और ताबो जैसे जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 1 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इस दिन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

2 और 3 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 4 और 5 फरवरी को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.