Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड मेले में बालकिशन की पीतल कला बनी आकर्षण

फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में पीतल की बारीक नक्काशीदार मूर्तियां दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। दिल्ली के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकार बालकिशन की कलाकृतियां मेले में कला प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उनकी शुद्ध पीतल से बनी मूर्तियां न केवल देखने में आकर्षक हैं, बल्कि खरीदारों की भी भारी भीड़ जुटा रही हैं।

बालकिशन ने बताया कि उनका परिवार पिछले चार पीढ़ियों से पीतल की मूर्तियां बनाने की परंपरा को जीवित रखे हुए है। वे स्वयं बीते 38 वर्षों से लगातार सूरजकुंड मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी पहचान मूर्तियों पर की गई बारीक नक्काशी, उत्कृष्ट शिल्प कौशल और शुद्धता से जुड़ी हुई है, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

बालकिशन का कहना है कि उनकी मूर्तियां केवल धातु से बनी आकृतियां नहीं हैं, बल्कि उनमें पीढ़ियों का अनुभव, आस्था और समर्पण झलकता है। सूरजकुंड मेला उनके लिए सिर्फ व्यापार का अवसर नहीं, बल्कि भारतीय हस्तशिल्प की विरासत को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने का उत्सव है।

200 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध

भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित बालकिशन की स्टॉल पर पर्यटक न केवल खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि उनकी कला की सराहना भी कर रहे हैं। मेले में उनकी स्टॉल संख्या 142 है। यहां पीतल की मूर्तियों की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 2 लाख रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के खरीदारों के लिए विकल्प मौजूद हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.