Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मौसम फिर हुआ सक्रिय,अगले कुछ दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिमला के अनुसार, अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहा, जबकि कुछ स्थानों पर कोहरा और ठंड का असर भी महसूस किया गया।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने मौसम प्रेमियों को रोमांचित किया। सबसे अधिक बर्फबारी कोठी में 15.0 सेंटीमीटर, कल्पा में 13.6 सेंटीमीटर, गोंदला में 12.0 सेंटीमीटर, सांगला में 10.5 सेंटीमीटर, खदराला में 7.5 सेंटीमीटर और जोत में 6.5 सेंटीमीटर दर्ज की गई। केलांग में 3.0 सेंटीमीटर और मनाली में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं कुफरी में हल्की बर्फबारी ही दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 2 और 3 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 6 फरवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 4, 5, 7 और 8 फरवरी को प्रदेश में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, आने वाले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को हुई बर्फबारी ने प्रदेश में लगभग तीन महीने का ड्राई स्पेल तोड़ दिया। जनवरी में बारिश सामान्य रही और इससे पहले 2021 से 2025 तक भी जनवरी में सामान्य बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई थी।अच्छी बर्फबारी और बारिश ने ग्राउंड वाटर को रिचार्ज किया है और ग्लेशियरों पर भी अच्छी बर्फबारी हुई है। इससे गर्मियों में पानी की कमी की समस्या कम होगी। किसानों और बागवानों के लिए भी यह मौसम संजीवनी की तरह साबित हुआ है। जनवरी के पहले 20 दिनों में प्रदेश में सामान्य से 90% तक कम बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लंबा ड्राई स्पेल और पानी की कमी पूरी तरह समाप्त हुई।

संदीप कुमार शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, IMD शिमला:

“मौसम की सक्रियता ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को भरपूर पानी देने का काम किया है। आने वाले दिनों में बर्फबारी और बारिश से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि किसानों और बागवानों के लिए भी राहत का संदेश है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.