Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली उड़ानें जल्द होंगी शुरू, मार्च में दो डेली फ्लाइट्स का शेड्यूल तय

लुधियाना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब लुधियाना से हवाई सेवाओं को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह से लुधियाना–दिल्ली रूट पर नियमित उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से दिन में आने-जाने की कुल दो फ्लाइट्स संचालित होने की योजना है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पहली फ्लाइट सुबह 7 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर लुधियाना पहुंचेगी और करीब 7:40 बजे वापसी के लिए दिल्ली रवाना होगी। इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुबह लगभग 5 बजे घर से निकलना होगा, क्योंकि सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया के लिए कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना आवश्यक होगा।

दूसरी फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली से लुधियाना आएगी और 3:40 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। दोनों ही उड़ानों में हवाई सफर का अनुमानित समय लगभग 1 घंटा 20 मिनट बताया जा रहा है। उड़ानों के शुरू होने से न केवल व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार से जुड़े यात्रियों को भी समय की बचत होगी।

हलवारा एयरपोर्ट परियोजना पर एक नजर डालें तो, इसकी नींव वर्ष 2018 में केंद्र और पंजाब सरकार के बीच हुए समझौते के साथ रखी गई थी। गांव एतियाना में 161.27 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया, जिसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य सिविल कार्यों पर पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

एयरपोर्ट के संचालन के लिए ‘लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ नामक कंपनी गठित की गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस कंपनी में पंजाब सरकार के सिविल एविएशन सचिव, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी और वित्तीय सहयोग देने वाली ग्लाडा के मुख्य लेखाधिकारी भी सदस्य हैं।

हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे शहर को राष्ट्रीय राजधानी से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.