Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सहारा पेंशन बंद, दिव्यांगों का जीवन संकट में..केंद्र और प्रदेश सरकार पर नाराजगी

बिलासपुर, सुभाष-:सामर्थ्य हमारी पहचान संस्था के अध्यक्ष लग्नेश कुमार के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर अपनी समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से सहारा पेंशन न मिलने के कारण उनका जीवन पूरी तरह संकट में है।दिव्यांगजनों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में दिव्यांग वर्ग के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस वर्ग के प्रति असंवेदनशील है.वहीं, प्रदेश सरकार ने सहारा योजना में कटौती की, जिससे पिछले वर्ष से पेंशन वितरण बंद हो गया।

पत्रकार वार्ता में निक्कू राम, निवासी आशा मजारी ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिव्यांग है और उनका मासिक खर्च लगभग 18 हजार रुपये है। पेंशन बंद होने के बाद उन्हें और उनके परिवार को दूसरों से मदद लेकर जीवन यापन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही स्थिति कई अन्य दिव्यांग परिवारों की भी है।संस्था अध्यक्ष लग्नेश कुमार ने प्रदेश सरकार से तत्काल सहारा पेंशन बहाल करने, दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में कटौती बंद करने और केंद्र सरकार से विशेष बजटीय प्रावधान करने की मांग की। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आगामी बजट में दिव्यांगों के लिए राहत शामिल होगी।

दिव्यांगजनों ने कहा कि पेंशन बंद होने से उनकी दवाइयों, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाने और तुरंत समाधान निकालने की अपील की।संगठन का मानना है कि सरकार यदि समय पर कदम नहीं उठाती, तो दिव्यांगों की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.