Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोक्ष प्राप्ति के लिए पवित्र रिवालसर झील के तट पर मंत्र जाप, हवन पाठ और प्रार्थनाएं

Mandi, Dharamveer-:सर्दियों के मौसम में जनजातिय क्षेत्रों के लोगों निचले क्षेत्रों की तरफ पलायन करना स्वभाविक होता है। लेकिन इस पलायन के दौरान जब प्रभु चरणों के साथ जुड़ने का मौका मिल जाए तो उसका अपना एक अलग ही मजा भी होता है। यही कारण है कि इन दिनों तीन धर्मों की संगम स्थली कहे जाने वाले रिवालसर में बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। पेश एक रिपोर्ट।

तीन धर्मों की संगम स्थली के नाम से विख्यात रिवालसर शहर में इन दिनों बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। यह बौद्ध अनुयायी यहां पवित्र झील के तट पर बैठकर मंत्र जाप, हवन पाठ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। बता दें कि हर वर्ष नवंबर महीने में किन्नौर, लाहुल स्पिति और लेह-लद्दाख से बड़ी संख्या में जबकि नॉर्थ ईस्ट और देश दुनिया के अन्य स्थानों से भी बौद्ध अनुयायी रिवालसर आकर यहां पवित्र झील के किनारे बैठकर मंत्र जाप करते हैं। यह सिलसिला छेश्चू मेले तक जारी रहता है जोकि फरवरी या मार्च के महीने में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में रिवालसर को एक पवित्र और धार्मिक तीर्थ माना जाता है। यहां बौद्ध धर्म गुरू पदमसंभव यानी रिनपोछे ने वर्षों तक तपस्या की थी। इस स्थान को उनकी तपोस्थली भी कहा जाता है। रिवालसर में ही गुरू पदमसंभव की विशालकाय मूर्ति भी स्थापित की गई है। लेह-लद्दाख के झांस्कर से आए नोडबू टशी ने बताया कि वे यहां बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने आए हैं। यह उनके लिए एक धार्मिक स्थान है और यहां झील के किनारे पर बैठ कर मंत्र जाप करने से मौजूदा और अगले जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। यहां तक की मोक्ष का रास्ता भी इसी मंत्र जाप और प्रार्थना से मिलता है।

किन्नौर जिला से आई 75 वर्षीय ओपाल जंगमो ने बताया कि वे रिवालसर में इस पवित्र जाप के लिए तब से आ रही हैं जब वे मात्र 19 वर्ष की थी। रिवालसर झील के किनारे पवित्र मंत्र जाप करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी या अगला जीवन खुशहाली भरा मिलेगा। इससे उनके पाप भी कटेंगे। उन्होंने बताया कि हवन पाठ बूरी शक्तियों को भगाने और क्षेत्र में सुख शांति कायम रखने के उद्देश्य से किया जाता है। हर वर्ष इस दौरान रिवालसर आना भगवान के और करीब आने जैसा ही है। छेश्चू मेले के बाद सभी वापिस अपने घरों की तरफ लौट जाएंगे।

तीन धर्मों की संगम स्थली है रिवालसर


बता दें कि रिवालसर को त्रिवेणी के नाम से भी पुकारा जाता है क्योंकि यहां हिंदू, सिक्ख और बौद्ध धर्म के लोग बड़ी संख्या में आपसी भाईचारे और मेलजोल के साथ रहते हैं। यहां हिंदुओं के लोमश ऋषि, सिक्खों के गुरू गोबिंद सिंह और बौद्ध धर्म के गुरू पदमसंभव ने तपस्या की है। यही कारण है कि रिवालसर में वर्ष भर तीनों धर्मों के विभिन्न आयोजनों का दौर चला रहता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.