Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट, सीधे ₹28,000 सस्ता हुआ Silver, देखें नया रेट

नई दिल्ली। अगर आप सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमती धातुओं की कीमतों में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मच गई।

MCX पर चांदी की चमक हुई फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पिछली ट्रेडिंग में चांदी करीब ₹2.68 लाख प्रति किलो के आसपास बंद हुई थी, लेकिन गुरुवार सुबह यह तेजी से फिसलकर ₹2.40 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई। इस तरह कुछ ही घंटों में चांदी की कीमत में करीब ₹28,443 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची चांदी

बीते महीने 29 तारीख को चांदी ने ₹4.20 लाख प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई लेवल छुआ था। अब मौजूदा कीमतों को देखें तो चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1.75 लाख से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट के बाद बाजार में थोड़ी स्थिरता आई थी, लेकिन अब फिर से आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। हालांकि, यह गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है जो लंबे समय से सही रेट का इंतजार कर रहे थे।

सोने के दाम में भी आई गिरावट

चांदी के साथ-साथ सोने के दाम भी कमजोर हुए हैं। 24 कैरेट सोने का भाव, जो बीते दिन ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब था, गुरुवार को घटकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। इस तरह सोने की कीमत में करीब ₹4,591 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

खरीदारी करने वालों के लिए मौका

सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जो शादी-विवाह या निवेश के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.