Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का बड़ा कदम: नवजोत कौर सिद्धू पार्टी से निष्कासित

चंडीगढ़ | पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कुछ दिनों पहले उन्होंने खुद पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्हें पहले सस्पेंड किया गया था। अब इस विवादित मामले में पार्टी ने उन्हें पूरी तरह बाहर कर दिया है।

भूपेश बघेल ने दी जानकारी

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नवजोत कौर सिद्धू पहले सस्पेंड थीं, लेकिन अब पार्टी की गाइडलाइन और अनुशासन के तहत उन्हें पूरी तरह से पार्टी से बाहर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस निष्कासन का कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है।

विवाद की पृष्ठभूमि

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद तब बढ़ गया जब चंडीगढ़ में गवर्नर से मुलाकात के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी में 500 करोड़ का पोर्टफोलियो होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा पर टिकट बेचने के आरोप भी लगाए थे। इन बयानों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया।

राजनीतिक सफर

नवजोत कौर सिद्धू का राजनीतिक करियर 2012 में भापजा से शुरू हुआ। उन्होंने 2016 में पार्टी छोड़ दी थी और 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का संकेत दिया था। अब 2026 में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है, जो पंजाब कांग्रेस में एक बड़ी राजनीतिक हलचल मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.