Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सदर के तीन स्कूलों को CBSE से जोड़ने पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर, सुभाष-:सदर विधानसभा क्षेत्र के कंदरौर, पंजगाईं और बिलासपुर बॉयज स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध किए जाने पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर दौरे के दौरान उन्होंने इन तीनों स्कूलों को CBSE से जोड़ने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है।बंबर ठाकुर ने  कहा कि CBSE से संबद्ध होने के बाद क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।बंबर ठाकुर ने मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी के लिए हैंडपंप स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया।पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और खेल सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.