Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में बढ़ सकती है न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने गठित की नई कमेटी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी और सब-कमेटी का गठन किया है, जिसमें संयुक्त और उप-श्रम आयुक्त, नियोक्ता प्रतिनिधि और श्रमिक संगठन के सदस्य शामिल हैं।

कमेटियों को पड़ोसी राज्यों की मजदूरी दरों की तुलना कर 90 दिनों के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर न्यूनतम मजदूरी दरों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। उच्चस्तरीय कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत सिंह ढुल को नियुक्त किया गया है।

नियोक्ता प्रतिनिधि: गुरुग्राम औद्योगिक संघ के अध्यक्ष जे.एन. मंगला, एफआईसीसीआई एवं एचसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रमन सलूजा, एमएसएमई चैंबर ऑफ कामर्स के वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता, मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष सुखदेव सिंह और फरीदाबाद औद्योगिक संघ के राम अवतार अग्रवाल शामिल हैं।

श्रमिक प्रतिनिधि: सीटू की प्रधान सुरेखा, बीएमएस हरियाणा के प्रधान अशोक कुमार, एटक महासचिव अनिल पवार, इंटक प्रवक्ता नसीब जाखड़, हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी और स्वतंत्र प्रतिनिधि के रूप में बीएमएस क्षेत्रीय संगठन सचिव पवन कुमार।

ईंट भट्ठों के लिए सब-कमेटी: न्यूनतम मजदूरी दरें तय करने के लिए उप-श्रम आयुक्त विश्वप्रीत सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में सब-कमेटी बनाई गई है। इसमें हरियाणा ईंट भट्ठा मालिक संघ के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और अध्यक्ष अजीत यादव नियोक्ता प्रतिनिधि होंगे। श्रमिक प्रतिनिधि में लाल झंडा भट्टा मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार और रमेश चंद्र महारानिया शामिल हैं। स्वतंत्र प्रतिनिधि के रूप में बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन सचिव पवन कुमार सदस्य होंगे।

सभी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष या उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति तक रहेगा। यह पहल हरियाणा में मजदूरों के हित और वेतन सुधार के लिए अहम कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.