Facebook-f Youtube X-twitter

इंदरजीत सिंह बने शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य पदभार ग्रहण समारोह

शिमला, कार्तिक-:शिमला शहरी कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। इंदरजीत सिंह ने शनिवार को संगठनात्मक जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इंदरजीत सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इंदरजीत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहरी संगठन की भूमिका आगामी समय में और भी महत्वपूर्ण होने वाली है, ऐसे में नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इंदरजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें कार्य करना होगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि संगठन या जनता के हित में जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह हर संभव मदद के लिए साथ खड़े रहेंगे।

शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी इंदरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कंधों पर संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां होंगी, लेकिन संघर्ष और मेहनत के बल पर संगठन को आगे बढ़ाना होगा।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने पार्टी हाईकमान, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को नई दिशा दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.