Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में शादी समारोह बना अखाड़ा,सगे साले ने जीजा को पीटकर पहुंचाया अस्पताल

मंडी, धर्मवीर-:मंडी शहर में एक शादी समारोह के दौरान रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह में सगे साले ने अपने ही जीजा के साथ सरेआम मारपीट कर दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी सदर थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार सौली खड्ड औद्योगिक क्षेत्र मंडी निवासी वरुण गोयल (39 वर्ष) पुत्र कमलेश गोयल, जो वीआर सोडा फैक्ट्री से जुड़े हैं, ने पुलिस को बताया कि वह बीती शाम करीब साढ़े सात बजे अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मंडी के एक निजी होटल में पहुंचे थे। इसी दौरान उनका सगा साला गौरव कपूर, पुत्र वेद प्रकाश कपूर, निवासी मोती बाजार मंडी वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के उन्हें रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि गौरव कपूर ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में वरुण गोयल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाया है।

वरुण गोयल ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी और गाली-गलौच कर चुका है। कुछ माह पूर्व इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी और एसडीएम को प्रिवेंटिव रिपोर्ट भी भेजी गई थी। हालांकि पारिवारिक संबंधों के चलते उस समय मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था।

इसके बावजूद आरोपी ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की हरकत कर मामले को गंभीर बना दिया। मंडी सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शादी जैसे पावन अवसर पर हुई इस घटना को लेकर मंडी शहर में चर्चाओं का दौर जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.