Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दिल्ली समेत पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला

नई दिल्ली | फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। सुबह और शाम ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का एहसास करा रही हैं, जबकि दोपहर में निकल रही तेज धूप से कुछ राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते देश के कई हिस्सों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने से ठंड का असर कुछ कम होगा। हालांकि 8 और 9 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 10 से 15 दिनों के दौरान ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी।

हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 8 फरवरी तक कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भी मौसम करवट ले सकता है। यहां 7 और 8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जबकि 9 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

बिहार और जम्मू-कश्मीर का हाल

बिहार में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा और धुंध परेशानी बढ़ा रहे हैं। IMD के अनुसार फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी के बीच एक बार फिर व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। 10 फरवरी को तेज हवाओं और गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.