Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: नकल-पेपर लीक पर सख्त कानून लागू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और फर्जीवाड़े के जरिए ‘शॉर्टकट’ अपनाने वालों पर सख्ती तय हो गई है। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून लागू कर दिया है। 9 फरवरी से प्रदेश में ‘हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2025’ पूरी तरह प्रभावी हो गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद इसे प्रदेश की चयन प्रक्रिया में ईमानदारी और विश्वास बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह कानून नकल माफिया और संगठित गिरोहों के खिलाफ एक मजबूत कानूनी हथियार साबित होगा।

दरअसल, बीते कुछ वर्षों में प्रदेश की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे, जिससे मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मामलों ने सरकारी चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। इसी कारण सरकार ने सख्त प्रावधानों वाला यह कानून लागू किया है।

नए अधिनियम के तहत यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे दो साल तक की जेल और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह कानून केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति भी यदि पेपर लीक, गोपनीयता भंग करने या किसी भी प्रकार की अनियमितता में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिजिटल युग में ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और तकनीकी तरीकों से होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। परीक्षा प्रणाली, कंप्यूटर नेटवर्क या डेटा से छेड़छाड़ को अब गंभीर अपराध माना जाएगा और इसके लिए कठोर दंड तय किया गया है।

इसके अलावा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कानून के लागू होने से प्रदेश में भर्ती परीक्षाएं अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.