Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कल संकन गार्डन में गूंजेगा शास्त्रीय संगीत, 11 को होगा भजन संध्या का आयोजन

मंडी, धर्मवीर-:16 फरवरी से शुरू होने जा रहे छोटी काशी मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियां कल यानी 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार मंडी जिला प्रशासन मंडी शहर की स्थापना के 500वें वर्ष की थीम को लेकर महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसी कड़ी में शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी शहर के संकन गार्डन यानी ऐतिहासिक घंटाघर के नीचे 10 फरवरी को शास्त्रीत संगीत, गायन और वादन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को यहीं पर ही भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजनों के माध्यम से प्रभु महिमा का बखान किया जाएगा। 12 और 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में नाटकों का मंचन किया जाएगा। 17 फरवरी को संस्कृति सदन में ही कवि सम्मेलन और मंडयाली गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। डीसी मंडी ने बताया कि महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन और उन्हें सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का पूरा मौका देने का प्रयास किया जाएगा। डीसी मंडी ने अधिक से अधिक लोगों से इन आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.