Facebook-f Youtube X-twitter

नरवणे की अप्रकाशित किताब पर राहुल का बड़ा दावा, संसद में हंगामा

नई दिल्ली।पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित अप्रकाशित किताब को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि जनरल नरवणे की किताब अमेजन पर उपलब्ध है, जबकि प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया इसे अब तक प्रकाशित नहीं होने की बात कह रही है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने किताब के कथित सर्कुलेशन को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह किताब अभी आधिकारिक रूप से प्रकाशित नहीं हुई है।

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जनरल नरवणे के एक ट्वीट में किताब का लिंक फॉलो करने की बात लिखी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किताब पब्लिश नहीं हुई, तो फिर यह अमेजन पर कैसे उपलब्ध है। राहुल गांधी ने कहा कि या तो जनरल नरवणे गलत बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन की तरफ से तथ्य छिपाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें पेंगुइन की तुलना में जनरल नरवणे पर ज्यादा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संभव है किताब में ऐसी बातें हों, जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असहज करने वाली हों, इसलिए इसे लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और किताब की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.