Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में की गई निःशुल्क एवं कैशलेस सर्जरी

पंचकूला I हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप 2 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश-भर में आयोजित किया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आयुष्मान भारत/चिरायु हरियाणा योजना अंतर्गत लंबित सर्जरी वाले किसी भी पात्र लाभार्थी को प्रतीक्षा में न रहने देना तथा सभी लाभार्थियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क एवं कैशलेस शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

सिविल सर्जन डा मुक्ता कुमार ने बताया कि उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु सिविल अस्पताल, सेक्टर-06, जिला पंचकूला में इस सर्जिकल कैंप का विधिवत आयोजन किया गया। अस्पताल प्रशासन, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा आयुष्मान प्रबंधन टीम द्वारा कैंप के दौरान पूर्ण समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य किया गया।

उन्होंने बताया की 11 फरवरी तक विभिन्न विभागों द्वारा कुल 137 सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसमें से 37 जनरल सर्जरी विभाग, 12 ईएनटी विभाग, 32 नेत्र विभाग, 45 स्त्री रोग, 9 आर्थोपेडिक व 2 अन्य विभाग से संबंधित सर्जरी शामिल है।

सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि यह अभियान सरकार की जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आयुष्मान सेल एवं समस्त प्रशासनिक टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जाती रहेंगी। उन्होंने आमजन से अपील की गई कि वे आयुष्मान भारत/चिरायु हरियाणा योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.