Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बजट और आरडीजी को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नूरपुर, संजीव -:भाजपा ने केंद्र सरकार के हालिया बजट को लेकर जिला नूरपुर के भाजपा कार्यालय जसूर में जागरूकता बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और जसवां-प्रागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विक्रम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को रेलवे क्षेत्र में 2011 करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है। राज्य में चार नए अमृत रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं, रेलवे नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया जा रहा है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डों का विकास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट पूर्व की कांग्रेस सरकारों के बजट की तुलना में अधिक प्रभावी और विकासोन्मुख है।उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब विकास और जवाबदेही की मांग करती है। आरडीजी को लेकर भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को भ्रमित किया। देश के 19 राज्यों में यह योजना बंद कर दी गई है। जबकि हिमाचल को आरडीजी के तहत धनराशि मिलती रही, उसका सही उपयोग नहीं हुआ और उसे जनता हित में दिखाने की कोशिश की गई।

इस अवसर पर नूरपुर के विधायक रणबीर निक्का, इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, जवाली के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया और जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा ने इस बैठक में बजट और आरडीजी के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.