Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था:विक्रमादित्य सिंह

शिमला,समर न्यूज ब्यूरो-:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के अंतर्गत जाबरी में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्तमान में आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से हिमाचल इन परिस्थितियों से उभरकर और अधिक सशक्त बनेगा।

उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण जरूरी है और संसाधनों का सदुपयोग करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री ने बताया कि पूर्व में भी प्रदेश ने कठिन दौर देखे हैं, लेकिन हर बार हिमाचल ने प्रगति की नई मिसाल कायम की है।

महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं हैं। प्रदेश सरकार ‘हिम ईरा’ ब्रांड के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करा रही है, जिससे महिलाओं को घर के निकट ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन का उपयोग आजीविका और सामुदायिक गतिविधियों के लिए करने का आह्वान उन्होंने किया।

मंत्री ने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि धामी कॉलेज में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। धामी सीएचसी को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने का कार्य तेज गति से चल रहा है, जबकि सुन्नी अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों तक बढ़ाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।उन्होंने बताया कि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र के छूटे हुए घरों को लाभ मिलेगा। सिंचाई योजनाओं पर भी कार्य जारी है। जायसी मंदिर के समीप खेल मैदान के निर्माण और जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी उन्होंने की।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। मंगला माता से भीगड़ी सड़क परियोजना की औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद बजट जारी किया जाएगा। बठमाना पंचायत को अब तक 20 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए जा चुके हैं।

नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

मंत्री ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई नशे के कारोबार में संलिप्त हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल ने महिला मंडल भवन को ग्रामीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि महिला मंडल गांव के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

स्थानीय समस्याओं पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने कृषि विभाग के बंद पड़े सेल कार्यालय को पुनः खोलने और अधूरे सड़क कार्यों को पूरा करने की मांग उठाई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के माध्यम से सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। धामी में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है।कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, महिला मंडल की सदस्याएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.