Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में 108-102 एंबुलेंस कर्मियों की 5 दिन की हड़ताल, चार लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

ऊना,राकेश-:ऊना में सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एमसी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि लंबे समय से न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। वेतन संबंधी मामले में कोर्ट के आदेश आने के बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा। इसके अलावा ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का प्रावधान भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे शिमला में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, देशव्यापी हड़ताल के तहत ऊना में भी विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने चार नए लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन किया। सीटू नेता गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं और पूंजीपतियों के हित में बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट नीति बनाने, मनरेगा को बंद न करने और श्रम कानूनों को पूर्व की तरह लागू रखने की मांग की। बाद में रैली एमसी पार्क से शहर के बस स्टैंड होते हुए डीसी कार्यालय तक निकाली गई, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, मोबाइल रिचार्ज के लिए दी जा रही राशि में बढ़ोतरी और हिमकेयर कार्ड की सुविधा बहाल करने की मांग उठाई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.