Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

24 घंटे में फरार कैदी को पकड़ने पर दो जेल वार्डर सम्मानित,डीजीपी ने दिया प्रशंसा पत्र

शिमला, संजू-: कैथू जेल से फरार हुए एक उम्रकैद के कैदी को महज 24 घंटे के भीतर पकड़ने वाले दो जेल वार्डरों को डीजीपी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान 9 फरवरी 2026 को डीजीपी अभिषेक त्रिवेदी द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही दोनों को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

जानकारी के अनुसार कैथू जेल में बंद राम लाल, जो उम्रकैद की सजा काट रहा है, जेल से बाहर कार्य पर जाता था। 1 नवंबर 2024 की शाम वह ड्यूटी से वापस नहीं लौटा। कैदी के निर्धारित समय पर जेल नहीं पहुंचने पर वार्डर दिनेश कुमार (बेल्ट नंबर 2023) और संदीप (बेल्ट नंबर 227) ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसकी तलाश शुरू की।

दोनों वार्डरों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को कंगंधार क्षेत्र के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यू शिमला थाना पुलिस को सूचना दी गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को बालूगंज थाने में पेश किया गया। बाद में उसे दोबारा कैथू जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी पैरोल पर बाहर गया था और लंबे समय तक फरार रहा था। इस बार वार्डरों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसे शीघ्र पकड़ लिया गया। डीजीपी ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा की.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.