Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या..आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा, विकास शर्मा – : प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत शिक्षा खण्ड डाडा सिबा के अंतर्गत गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल चनोर में एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे मिड-डे मील वर्कर सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर, की दराती से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह स्कूल में बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार कर रही थीं।

कांगड़ा के चनौर में बच्चों के सामने वारदात

दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस घटना से बच्चों और स्टाफ में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हमले से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर स्कूल में घुसा और महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण सुलोचना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में पड़ोस के व्यक्ति पर शक जताया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल दराती भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा पूछताछ और जांच के बाद ही हो पाएगा।शिक्षा के मंदिर में हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक जाने में जुटी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.